♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी: राम सजीला यादव बने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और समाजहित के कार्यों को नई गति देने का लिया संकल्प

अनूप बड़ेरिया

बैकुंठपुर/कोरिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए राम सजीला यादव को युवा प्रकोष्ठ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (सदस्य, प्रदेश समन्वय समिति) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से यादव समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव द्वारा राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव, प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव, राष्ट्रीय सचिव एस.डी. यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष देवधारी यादव तथा सरगुजा संभाग अध्यक्ष परमानंद यादव की अनुशंसा पर की गई।

नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राम सजीला यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने, समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से समाजहित के कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाया जाएगा तथा युवाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि राम सजीला यादव के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ नई सोच, नई ऊर्जा और बेहतर संगठनात्मक कार्यशैली के साथ आगे बढ़ेगा। उनकी नियुक्ति पर प्रदेशभर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं यादव समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close