महिला उत्थान के बिना राष्ट्र उत्थान संभव नही- चौहान
दक्षिणापथ, दुर्ग। संघर्ष व कड़ी मेहनत से चुनौतियों पर विजय हासिल करने वाली महिलाओं के सम्मान के लिए राजधानी रायपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मितान पुलिस टाइम्स महिला विंग द्वारा आयोजित तेजस्वनी अवार्ड समारोह में एफसीआई के प्रदेश सदस्य केएस चौहान अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने महिला शिक्षा व उनके उत्थान पर जोर दिया। उन्होने कहा कि देश में मात्र तीन प्रतिशत महिलाएं ही रोजगार प्राप्त है। वर्तमान जरूरत है कि महिला शक्ति को घर से बाहर निकालकर आगे बढ़ाया जाए। श्री चौहान ने कहा कि महिलाएं ही राष्ट्र व समाज के उत्थान का आधार है। महिलाओं को शिक्षित करना सभी का दायित्व है। महिला उत्थान के बिना किसी भी राष्ट्र का उत्थान संभव नही है। जिस राष्ट्र ने महिलाओं को आगे बढ़ाया, वही राष्ट विकास में आगे बढ़ पाया है। कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन से अधिक महिलाओं का सम्मान किया गया। समारोह में मितान पुलिस टाइम्स के संस्थापक राजीव श्रीवास्तव, अधिवक्ता फैसल रिजवी, सीएसपी डीके पटेल, मो. मिराज, सविता गुप्ता एवं अन्य अतिथियों ने अपने विचार रखकर महिला सशक्तिकरण की वकालत की। अतिथियों का आयोजन समितिें द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर महिला उत्थान में जुटी विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधी व बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।