♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला कांग्रेस शहर ने सादगी पूर्णढंग से मनाया भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी का पुण्यतिथि …….. पढ़े पूरी खबर किसने क्या किया …

 

*जिला कांग्रेस शहर ने सादगी पूर्णढंग से मनाया भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी का पुण्यतिथि*

आज 21 मई भारत रत्न कंप्यूटर क्रांति के जनक भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में सादगी पूर्ण रूप से मनाई गई

कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला एवम नगर निगम महापौर जानकी अमृत काटजू,सभपति जयंत ठेठवार,जिला कांग्रेस महामंत्री शाखा यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर
श्रद्धांजलि अर्पित किया

कार्यक्रम में स्व राजीव ग़ांधी जी की शहादत को याद करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कोरोना काल के कारण छत्तीसगढ़ में चल रहे लॉक डाउन का पालन करते हुए कंप्यूटर युग के निर्माता व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि सादगी पूर्णढंग मनाई गई है। स्व. राजीव गांधी ने देश को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया था और भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया। उन्होंने देश में कई सकारात्मक बदलाव किए थे। पंचायती राज की स्थापना कर जमीनी स्तर पर लोगों तथा विशेषकर संस्थाओं को सशक्त बनाया। कोरोना महामारी से आज पूरा देश विकट परिस्थिति से गुजर रहा है और भाजपा की सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर गरीबों की मदद नहीं कर रही है।और कांग्रेस को बदनाम करने में अपनी पूरी ताकत लगा रही है अंत मे अनिल शुक्ला ने कहा स्व राजीव गांधी जी के बलिदान को कभी भारत देश भूल नही सकता

 

कार्यक्रम के तत्पश्चात पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार,मदन महंत के नेतृत्व में शहर में जाकर सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए शहर में आते जाते राहगीरों को मास्क एवम साबुन वितरण किया गया
कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह,नगर ब्लॉक अध्यक्ष विकास ठेठवार,मदन महंत,जिला कांग्रेस सचिव आशीष शर्मा,सेवादल अध्यक्ष संतोष बोहिदार,अनिता ओगरे,एवम जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी वसीम खान, लक्ष्मण महिलाने,बनवारी डहरे उपस्थित थे।

उक्तशाय की जानकारी जिला कांग्रेस शहर मीडिया प्रभारी वसीम खान ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close