
कलेक्टर निकले कोरोना पॉजीटिव… वैक्सीन की लग चुकी थी 2nd डोज…
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर यशवंत कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कलेक्टर यशवंत कुमार ने सोशल मीडिया में ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
बड़ी बात यह है कि कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। पहली डोज 8 फरवरी को ओर दूसरी डोज 8 मार्च को लगवाई थी। बावजूद इसके कलेक्टर के कोरोना से संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि एंटीजन टेस्ट में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि RTPCR की रिपोर्ट फिलहाल अभी नहीं आ पाई है।