
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामश्याम जिला पंचायत क्षेत्र 2 से सशक्त उम्मीदवार …. सीटों के समीकरण बदलने से लिया निर्णय ….कहा जनता की सेवा के लिए चुनावी मैदान में
रायगढ़:- अंचल भाजपा नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले रामश्याम डनसेना इस चुनावी मैदान में उतरने का मन बना लिया है। लंबे समय से स्थानीय स्तर पर राजनीतिक दल भाजपा से जुड़कर पार्टी और जनता किए समर्पित रूप से काम करते चले आ रहे हैं। उनका मानना है कि जनता की सेवा के चुनाव जीत कर आना जरूरी है इसे देखते हुए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 से बतौर भाजपा उम्मीदवार चुनावी दंगल में उतर गए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव हेतु आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने पश्चात अपने अपने आरक्षण क्षेत्र में प्रत्याशी चुनाव लड़ने की तैयारी में है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 की सीट अनारक्षित मुक्त होने पश्चात संबलपुरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष,गेरवानी के सरल सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी,भाजपा के कद्दावर रणनीति कार नेता रामश्याम डनसेना पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ने कमर कस चुके है।
जिला पंचायत छेत्र क्रमांक 02 के भाजपा के कार्यकर्ता अपने नेता रामश्याम डनसेना को जिला पंचायत के सदस्य के रूप में निर्वाचित करवा पूरे छेत्र के विकाश हेतु आतुर है।रामश्याम डनसेना से जब चुनाव लड़ने के सम्बंध में चर्चा किया गया तो उनका कहना था कि छेत्र की जनता एवम भाजपा के भगवान तुल्य कार्यकर्ताओ की उम्मीद है कि मैं जिला पंचायत के सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर छेत्र की देवतुल्य जनता की सेवा करूँ।यदि पार्टी से भी सेवा की सहमति प्राप्त होती है तो निश्चित ही मैं छेत्र की सेवा करने प्रतिबद्ध हूं।
रामश्याम डनसेना एक सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के स्वामी है।लोगो के बीच गहरी पैठ रखने वाले रामश्याम कि दावेदारी से जिला पंचायत क्रमांक 2 का चुनाव रोचक हो गया है।