
अम्बिका सिंहदेव बनेगी संसदीय सचिव….12 नाम हुए तय… कल होगी जारी सूची..सोम-मंगल को हो सकता है शपथ ग्रहण…महानदी भवन में होगा ऑफिस…22 निगम, मण्डल व आयोग..


छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के 12 मंत्रियों के साथ काम करने के लिए 12 संसदीय सचिवों की नियुक्ति करेगी। इसके लिए नामों की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है ।इस महत्वपूर्ण पद पर दो बार के अनुभवी विधायकों के साथ एक बार के तेज तर्रार विधायकों को भी मौका दिया गया है। पार्टी आलाकमान ने नामों की सूची फाइनल कर दी है। जिसमें कोरिया जिले की बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव का भी नाम शामिल है। संसदीय सचिव को भी राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त होता है।
महानदी भवन में तैयार हो रहे ऑफिस-मिलेगी गाड़ी
संसदीय सचिवों के लिए महानदी भवन में मंत्रालय अधीक्षण शाखा कमरा तैयार करने में लग गया है। नए संसदीय सचिवों को गाड़ियां भी उपलब्ध कराई जाएगी।
22 निगम-मण्डल-आयोग भी फाइनल
संसदीय सचिवों की नियुक्ति के बाद सरकार निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्तियां करेंगी। राज्य में 22 निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्तियां की जाएंगी। मिली जानकारी के मुताबिक इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ सदस्य भी बनाए जाएंगे। इसमे विधायक की टिकट से वंचित बड़े चेहरे वाले नेताओं को महत्व दिया जाएगा। इसमें कोरिया को स्थान मिलना मुश्किल लग रहा है।