
8860112345 में मिस कॉल..घर-घर पहुंचकर “न्याय दो रोजगार दो” अभियान.. युवक कांग्रेस
अनूप बड़ेरिया
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार कोरिया जिला युवा कांग्रेस के द्वारा आज राजीव भवन बैकुंठपुर में “रोजगार दो न्याय दो” का पोस्टर विमोचन किया गया।
इस दौरान नवनियुक्त युवा कांग्रेस कार्यकारणी जिलाध्यक्ष सुमन दुबे ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर युवा कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में “न्याय दो रोजगार दो” अभियान शुरू किया गया है,इस अभियान में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा घर-घर पहुंचकर “न्याय दो रोजगार दो” अभियान के तहत 8860112345 में मिस कॉल करवाया जाएगा। इसके माध्यम से हम लोगों से संपर्क कर बेरोजगारी के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे डोर टू डोर केपियन के दौरान प्रदेश में पूर्व कांग्रेस की सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियां को बताएंगे।इसके अतिरिक्त युवा कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में युवाओं के सहभागिता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर भी यह अभियान चलाएंगे।
एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष फरोग सिद्दीकी ने कहा की इस अभियान से हम जिले के समस्त कॉलेज में जाएंगे और अध्यनरत छात्रों को देश में भीसड़ बेरोजगारी, सरकार की प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरी का जुमला के मुद्दे को उठाएंगे और वर्तमान की केन्द्र सरकार की विफलता को जनता के समक्ष रखा जाएगा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान पुर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर जी , वर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता जी, नगरपालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष डबरे , प्रवीण भट्टाचार्य , शाकिब इराकी , मोनू माँझी, विक्रांत सिंह, पार्षद अंकित गुप्ता जी,बैकुण्ठपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रायजुद्दीन , युवा कांग्रेस महासचिव लवकुश साहू ,छविलाल, NSUI जिला अध्यक्ष आशु कुजूर, NSUI जिला उपाध्यक्ष फरोग सिद्दीकी, वसीम खान एवं सभी जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI के साथी मौजूद थे।