
विकास की गाथा में जुड़ेगी एक और नई इबारत..उद्यानिकी के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज की सौगात…विधायक विनय जायसवाल की जानदार सौगात..
अनूप बड़ेरिया
यदि आपका निर्वाचित जनप्रतिनिधि पढ़ा-लिखा हो तो नि:संदेह उस क्षेत्र में सार्वजनिक विकास के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी जबरजस्त उन्नति होती है। ठीक इसी प्रकार मनेंद्रगढ़ के विधायक विनय जायसवाल के MBBS डॉक्टर होने लाभ क्षेत्र की जनता को लगातार मिलते दिख रहा है। उनकी लगातार मांग के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है जो आज नहीं तो कल जरूर पूरी होगी। ठीक इसी प्रकार अब महेंद्रगढ़ विधानसभा के चिरमिरी क्षेत्र में विकास की गाथा में एक नई इबादत विधायक डॉ विनय जायसवाल 5 अक्टूबर को लिखने जा रहे हैं 5 अक्टूबर 2023 चिरमिरी के इतिहास का साक्षी बनने जा रहा है। इस दिन नवीन उद्यानिकी महाविद्यालय का शुभारंभ किया जाएगा जो पूरे चिरमिरी क्षेत्र के साथ एमसीबी जिले के लिए बड़े ही गर्व की बात होगी। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ विनय जायसवाल की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्याननिकी महाविद्यालय की स्वीकृति पर मोहर लगाई थी। इसके साथ ही 5 अक्टूबर को नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज के भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर दिन गुरुवार को सुबह 10:00 वेस्ट चिरमिरी कालरी पोड़ी में नवीन उद्यानिकी महाविद्यालय भवन का लोकार्पण एवं उपस्थित जन समूह के साथ चिरमिरी विकास की गाथा रैली पोड़ी क्षेत्र से आरंभ होते हुए, शहर के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी, डोमनहिल, गोदरिपारा से बरतुंगा कालरी पहुँचेगी, जहाँ स्थापित नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज चिरमिरी का लोकार्पण कार्यक्रम होना है के तद्पश्चात चिरमिरी के बड़ा बाजार क्षेत्र में स्थापित 100 बिस्तर अस्पताल का अवलोकन एवं आमसभा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।