
भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए आज रायशुमारी …. जिला निर्वाचन अधिकारी धरमलाल कौशिक पहुंचेंगे रायगढ़ …. जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से करेंगे भेंट मुलाकात ….विवेक रंजन, सतीश बेहरा, विकास केडिया, अरुण धर दीवान …कौन बनेगा बाजीगर …
रायगढ़। रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए जोड़ तोड़ की राजनीत जोरों पर है। रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए विवेक रंजन सिन्हा, सतीश बेहरा, अरुण धर दीवान और विकास केडिया जैसे प्रमुख नाम शामिल है। और ये ही दौड़ में शामिल है। आज जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए रायशुमारी करने वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक रायगढ़ पहुंच रहे हैं।
यूं तो रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में कई नाम लिए जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष के लिए आज रायशुमारी होनी है। इसके लिए जिला भाजपा कार्यालय में जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने पसंद के नेता के लिए लॉबी करने में जुटेंगे। वैसे जिला अध्यक्ष की दौड़ में कई चेहरे दौड़ में शामिल हैं। और सभी अपनी अपनी पुख्ता दावेदारी कर रहे हैं। दौड़ में विवेक रंजन सिन्हा, सतीश बेहरा, अरुण धर दीवान और विकास केडिया जैसे चेहरे भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ में प्रमुख चेहरे हैं। ये सभी आज धरमलाल कौशिक जिला चुनाव अधिकारी के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। खास बात ये है इनमे सतीश बेहरा, अरुण धर दीवान, विवेक रंजन सिन्हा और विकास केडिया के बीच से ही कोई अध्यक्ष बनेगा। इस तरह की बात राजनीतिक चर्चाओं में बना हुआ है। भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल सभी चेहरे पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय हैं किन्तु इन सबके बीच एक ऐसा चेहरा भी है जो युवा और वरिष्ठ नेताओं दोनो के बीच लोकप्रिय है वो चेहरा विकास केडिया बताया जा रहा है। विकास केडिया एक ऐसे नेता है जो चाहे लोक सभा चुनाव या विधान सभा चुनाव इन सबमें बेहतर राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं। विकास केडिया को लेकर कहा जा रहा है की भाजपा जिला अध्यक्ष के तौर पर सर्वाधिक लोकप्रिय चेहरा है और रायशुमारी में विकास केडिया युवाओं की पहली पसंद बन सकते हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल अरुण धर दीवान, विकास केडिया, विवेक रंजन और सतीश बेहरा जैसे चेहरे पार्टी में लगातार पूरी तन्मयता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते चले आ रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ में कौन बाजी मारेगा यह युवाओं की पहली पसंद पर निर्भर करता है।
हालाकि भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ में इन सबके अलावा और भी कई हैं रत्थू गुप्ता भी भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। किंतु आलाकमान पार्टी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद ही यह निर्णय होगा की भाजपा जिला अध्यक्ष कौन होगा। हालाकि राजनीतिक सूत्रों की माने तो विकास केडिया रायशुमारी की दौड़ में आगे निकल सकते हैं लेकिन यह राजनीत है कौन आगे और कौन पीछे कहा नहीं जा सकता हैं ।
विश्वस्त सूत्रों की माने तो पार्टी के कई बड़े नेता भी चाहते है कि विकास केडिया ही भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। पार्टी को यदि सही तरीके से जिले मेंसंचालित कर सकता है तो वो विकास केडिया है।