
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बजरंग दल ने जिहादियों का किया पुतला दहन
बअनूप बड़ेरिया
कोरिया/ कोरिया जिले के शिवपुर चरचा हनुमान मंदिर के सामने बजरंग दल जिला कोरिया के जिला संयोजक जय चक्रधारी के नेतृत्व में जिहादियों का पुतला दहन किया गया।
23 दिसंबर को आयोजित किए गए पुतला दहन कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुंठपुर को ज्ञापन भी सौंपा गया और दोषियों को लेकर मौन साधे उन्हें प्रोत्साहित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई।

बता दें कि बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की जिहादियों ने केवल हिन्दू होने के कारण हत्या कर दी थी और तभी से भारत में लगातार जिहादियों के प्रति हिन्दू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं और हिन्दुओं की सुरक्षा और उनके मानवाधिकार की रक्षा की मांग कर रहे हैं।
पुतला दहन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अधिकारी अमित श्रीवास्तव,जिला मंत्री शशि जयसवाल,राहुल खस,मूलचंद,पियूष राजपूत,रत्नेश दुबे सहित सैंकड़ों की संख्या में सनातनी उपस्थित थे।




