♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अटल जी की जयंती पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा ने ग्रामीणों को बांटा कंबल

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/भारतीय जनता पार्टी कोरिया झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के द्वारा विकासखंड बैकुंठपुर के ग्राम जामपानी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के 101 वीं जन्म जयंती अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा के द्वारा आज जामपानी में ग्रामीणों के बीच ठंड के मद्देनजर कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया,साथ ही साथ उपस्थित ग्रामीणों को न्यौता भोजन भी कराया गया।
इस अवसर पर स्वर्गीय अटल को याद करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए उनके प्रति कृतज्ञता भी उपस्थित जनों ने ज्ञापित की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कूड़ेली संजय चिकनजुरी,जिला कार्यसमिति सदस्य धीरेंद्र साहू,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े,भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं कार्यक्रम प्रभारी रोशन राजवाड़े,कार्यक्रम सह प्रभारी अभिजीत दुबे,सरपंच ग्राम पंचायत जामपानी अमेलाल सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close