
जिला ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष बने संजय बाजपेयी … सचिव के पद पर ये हुए निर्वाचित तो उपाध्यक्ष पद का सेहरा इनके सर सजा
रायगढ़।
दिनभर से जिला ऑटो चालक संघ के चुनाब की जबरदस्त गहमा गहमी बनी रही। जिला ऑटो चालक संघ के जिला अध्यक्ष के पद पर संजय बाजपेयी की ताजपोशी होने समर्थकों में जबरदस्त उत्साह छा गया है।
अध्यक्ष के लिए संजय बाजपेयी 388 मत राजकेश्वर राय को 303 मत हासिल हुआ। इस तरह जिला ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष के पद पर संजय बाजपेयी की ताजपोशी हुई।
उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा को 291, ललिता कुर्रे 271, विजय को 129 मत मिले। और ऑटो चालक संघ के उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा बने।
कोषाध्यक्ष शेखर 353 महेंद्र उपाध्याय 225 हासिल किया ऑटो चालक संघ के चुनाब में कोषाध्यक्ष के तौर पर शेखर देवांगन विजयी रहे।
सचिव पद के लिए अनुज दास 270, बलराम 194 और किशन 229 वोट प्राप्त किया सचिव पद के लिए अनुज दास को सर्वाधिक वोट मिले।
सह सचिव शत्रुघन सिंह 318 वोट हासिल किया शेख मुस्तफा ने 295 मत और नरेंद्र पाल 82 मत प्राप्त किया इस तरह से सह सचिव पद के लिए शत्रुघन सिंह ने जीत हासिल किया है।
ऑटो चालक संघ का चुनाव निर्विघ्न रूप से संघ में संरक्षक विज्जु ठाकुर के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।