♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पुतला दहन के दौरान यहां पुलिस के साथ जमकर हुई झुमाझपटी, भारतीय जनता युवा मोर्चा लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर ज़मीनी स्तर पर कर रही आंदोलन, इसी क्रम में आज बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के विरोध में घरघोड़ा में इतने और पुसौर में इतने कार्यकर्ताओं की किया भूपेश बघेल का पुतला दहन ,

बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपाइयों ने भूपेश बघेल का पुतला फूंका ….

रायगढ़।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आह्वान एवं जिला अध्यक्ष  विनायक पटनायक के निर्देश में प्रदेश में बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था, खराब सड़के, व्यापक भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी मण्डल घरघोड़ा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका गया।

पूरे जिले में आज पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था कही कम तो कहीं ज्यादा की तर्ज पर लेकिन ऐसा ब्लॉक् जहां से कई भाजपा के दिग्गज नेताओं का गढ़ है यहां पर महज चंद कार्यकर्ता ही पुतला दहन में पहुंचे थे।

प्रदेश की काँग्रेस सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हैं। अपने लोक लुभावन वादों के दम पर बनी इस झूठी और लबरी सरकार से आज हर वर्ग त्रस्त हैं। प्रदेश में दिन दहाड़े चाकूबाज़ी, हत्या, बलात्कार, हर क्षेत्र में व्यापक भ्रष्टाचार से प्रदेश में अराजकता का माहौल हैं। युवा, महिला, किसान, कर्मचारी सहित आम जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर ज़मीनी स्तर पर आंदोलन कर रही हैं।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, घरघोड़ा मण्डल अध्यक्ष सहनुराम पैंकरा, मण्डल महामंत्री द्वय डॉ. राजेश पटेल, श्रवण राठिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक जैनेश्वर मिश्रा, किसान मोर्चा महामंत्री राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत सदस्य संतोष राठिया, भाजपा जिला आईटी सेल सह संयोजक विकास केशरवानी, भाजपा मण्डल मंत्री पिंगल बघेल, पूर्व भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष रंजीत कनौजिया, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय डनसेना, मण्डल अध्यक्ष रितेश रामअवतार शर्मा, महामंत्री द्वय राजेश महंत, रितेश गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वय मनोज निषाद, अजित गुप्ता, मंत्री गुरमीत सिंह पोथीवाल, स्वाध्याय मण्डल प्रमुख गोकुल राठिया, सोशल मीडिया प्रमुख यश सिन्हा, ग्राम भेन्ड्रा सरपंच व आदिवासी मोर्चा महामंत्री बच्चन राठिया, मुरली राठिया, चंद्रसेन चौहान, अशोक गुप्ता, अमित साव, यश अग्रवाल, वीरभान बनवानी सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुसौर में सक्रिय कार्यकर्ता दिखे सक्रिय…

 

 

पूरे छत्तीसगढ़ में अराजकता, गलत निर्णय, भ्रष्टाचार का माहौल के साथ वर्तमान सरकार द्वारा किसी भी सड़क का मरम्मती करण नहीं कर पाना इसके विफलता को प्रदर्शित करता है, इन्हीं सब जन समस्याओं को लेकर प्रदेश युवा मोर्चा के आह्वान पर आज पुसौर मंडल युवा मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा प्रभारी व मंडल मंत्री प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत गुप्ता के साथ शिक्षा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम पटेल, मंडल अध्यक्ष त्रिनाथ गुप्ता,नेता प्रतिपक्ष उमेश साव, जिला कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ प्रधान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहित सतपथी,युवा मोर्चा के महामंत्री अविनाश गुप्ता, मीडिया प्रभारी दीपेंद्र प्रधान, जैमिनी गुप्ता, रवि गुप्ता, नकुल गुप्ता, दीपक गुप्ता, केदार प्रधान, सुरेंद्र गुप्ता, यश शाह, विक्की गुप्ता, नंद कुमार सिदार सहीत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close