♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

MLA अम्बिका ने अपने हाथों में लगवाया मेहंदी…महिला कांग्रेस का सावन उत्सव…उमड़ रही भीड़…

लाल दास महंत

सावन के पावन महीने में जिला महिला कांग्रेस कमेटी मनजिंदर कौर के नेतृत्व में बैकुंठपुर प्रेमा बाग मंदिर प्रांगण एवं पटना शिशु मंदिर प्रांगण में महिलाओं के लिए मेहंदी स्टॉल एवं अन्य प्रसाधन सामग्रीयों का स्टॉल लगाकर सावन उत्सव की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में महिलाओं ने पहले सावन में पूजा अर्चना कर मेहंदी लगवाया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक व छग शासन में संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने भी स्टॉल पहुंच कर अपने हाथों में मेहंदी लगवाया। उन्होंने महिला कांग्रेस के इस आयोजन की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने से सौहार्दपूर्ण वातावरण भी बनता है।

कल प्रेमाबाग परिसर में भक्तिमय वातावरण में भजन का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी तादात में महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिला अध्यक्ष मनजिंदर कौर ने बताया कि इस तरह के अनेक कार्यक्रम सावन के प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मनजिंदर कौर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, प्रज्ञा सिंह, रकीबा बेगम, सायरा बानो, संतरों मानिकपुरी,नेहा पड़वार, पूनम दास,मानसी, मनीषा, मोनिका सोनवानी, वैष्णवी, प्रक्षा, नीता, स्मिता, विनीता, शिल्पी, ज्योति, काजल, रज्जो, नेहा, सोन कुंवर, रंजीता, फुल बाई, मुन्नी बाई, मानमती, नंदा सोनी, प्रेमलता यादव, रूपाली गुप्ता, बबीता वर्मा, मुस्कान, आनशी, रानू, निर्मला, नीलिमा, सलोनी, प्रियंका, सनज्योति मरकाम, सुनीता, सावित्री काशी, अनीता गुप्ता, सुनीत पांडे, सायरा बानो, परवीन बानो, पूजा, ललिता, बिंदु, सुनीता, रोशनी, आर्मवती, रूपाली, गीता यादव, उषा त्रिपाठी, नंदिनी, सुनीता गुप्ता, अमाता गुप्ता, चुनमुन गुप्ता, शबाना, कमला, अनुपा, सरिता जयसवाल, आयुषी गुप्ता, नेहा ,शोमी ,व सहित अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close