
ढ़ोल-नगाड़ो और आतिशबाजी के साथ होगा दिल्ली ट्रैन का भव्य स्वागत-देवेंद्र…बैकुंठपुर स्टेशन में तैयारी..मंत्री रेणुका सिंह का जताएंगे आभार…
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिपं सदस्य देवेन्द्र तिवारी ने अम्बिकापुर नई दिल्ली ट्रेन सुविधा को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरगुजा संभाग के लोगों के सपने को साकार करने वाली केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के प्रति कोरिया के लोग हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर व सोनहत के युवा कल बैकुंठपुर रोड रेल्वे स्टेशन में उपस्थित रहकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।
केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह कोरिया की बेटी हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेल मंत्री तक हम सबकी आवाज पहुचाई और आज इतने लंबे समय तक चले संघर्ष का सुखद परिणाम दिलाया है।
जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के क्रम में मोदी सरकार की यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है।हम सीधे अपने देश की राजधानी से जुड़ रहे हैं।यह हमारे लिए बहुत ही सुखद अनुभूति का अवसर है।
श्री तिवारी ने कहा हम कल ट्रेन का स्वागत करेंगे। इसके बाद संभागवासियों के इस सपने को साकार करने वाली केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का भी अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।