
बरमकेला नगर पंचायत में कांग्रेस का परचम….. विधायक उत्तरी जांगड़े का चला जादू ….पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की नगर सरकार …भाजपा की लहर के बावजूद …
बरमकेला ।
बरमकेला नगर पंचायत में कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी सहित पार्षद प्रत्याशियों की बहुमत के साथ जीत हासिल किया है। नगर पंचायत बरमकेला में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के लिए विधायक उत्तरी जांगड़े की भूमिका अहम है। उन्होंने कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए स्वयं मैदान में आकर कांग्रेस के पक्ष में मोर्चा संभाला था। जिसका अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिला।
नगर पंचायत बरमकेला में अध्यक्ष सत्यभामा मनोहर नायक का चेहरा चर्चित चेहरों में से एक रहा है उन्हे निर्दलीय प्रत्याशी से कड़ी टक्कर का सामना भी करना पड़ा। नगर पंचायत बरमकेला के अध्यक्ष प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा ऐसे समय में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने मोर्चा संभाला और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया जिसका नतीजा यह हुआ कि बरमकेला नगर पंचायत में कांग्रेस की नगर सरकार पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करने में सफलता हासिल की।
प्रदेश भर में भाजपा की लहर के बावजूद यहां कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ आना विधायक की लोकप्रियता को दर्शाता है। एक तरफ जिले सहित आसपास में ओपी चौधरी की बयार बह रही है। प्रदेश में भाजपा का परचम लहरा रहा है। ऐसे वक्त में जब कांग्रेस को अपना अस्तित्व बचाने जद्दोजहद करना पड़ रहा है। ऐसे वक्त में कांग्रेस की जीत विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े की लोकप्रियता को बताती है । आज भी क्षेत्र में भाजपा की लहर के बावजूद कांग्रेस की जीत के कई मायने निकलते हैं।