♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरिया का जलवा बरकरार: कांकेर को 6 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री..अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में कोरिया अपराजेय, जीत का सिलसिला जारी

अनूप बड़ेरिया
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा जिला धमतरी में आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में कोरिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांकेर को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पूरे टूर्नामेंट में कोरिया की टीम अब तक अपराजेय रही है और लगातार जीत के साथ अपने दमदार इरादे जाहिर कर चुकी है। इससे पहले भी कोरिया ने जांजगीर-चांपा और बस्तर जैसी टीमों को हराकर अपनी ताकत साबित की थी।
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए खेले गए इस “करो या मरो” मुकाबले में कांकेर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। आर्यन गुप्ता (41 रन) और काव्या शंकर (37 रन) की कोशिशों के बावजूद कांकेर की टीम पहली पारी में केवल 136 रन ही बना सकी। कोरिया की ओर से कुश चावड़ा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि अथर्व सिंह ने 3 और स्वाभिमान यादव ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
जवाब में कोरिया की पहली पारी 125 रनों पर सिमट गई। अभिनव (26 रन), अथर्व (18 रन) और ऑलराउंडर आबिद अली के शानदार 68 रन टीम के लिए अहम साबित हुए।
दूसरी पारी में कोरिया के गेंदबाजों ने फिर कमाल दिखाया। अथर्व सिंह की घातक गेंदबाजी (6 विकेट) और स्वाभिमान यादव के 3 विकेट की बदौलत कांकेर की पूरी टीम महज 98 रन पर ढेर हो गई।
110 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोरिया ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। आबिद अली के 41 रन और कुश चावड़ा के 29 रनों की बदौलत टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जोरदार जीत दर्ज की।
इस जीत में टीम के कोच किशन केंवट और मैनेजर शारदा मरावी की रणनीति और मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही।
जिला कोरिया क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
👉 कोरिया की टीम अब सेमीफाइनल में भी जीत का परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार है, और खिलाड़ियों का जोश बता रहा है कि इस बार ट्रॉफी पर उनका ही कब्जा हो सकता है! 🏆🔥

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close