♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

धौराटिकरा समेत कई इलाकों में खुलेआम सज रहा 52 पत्तियों का फड़, लाखों के जुए पर पुलिस की चुप्पी सवालों के घेरे में

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/बैकुंठपुर। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के धौराटिकरा क्षेत्र में एक बार फिर 52 पत्तियों के जुए का खेल खुलेआम संचालित होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार जिले के विभिन्न ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में रोजाना लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पर्चा बस्ती, मुड़ीझरिया, सरईगहना, मेको जंगल, कंदाबाड़ी, सलका सहित आसपास के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से लेकर देर रात तक जुए की महफिल सज रही है। बताया जा रहा है कि इन फड़ों में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से भी जुआरी पहुंच रहे हैं, जहां प्रतिदिन लाखों रुपये का लेन-देन हो रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जुए के इस अवैध कारोबार की जानकारी  पुलिस तक भी है, इसके बावजूद कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। यही वजह है कि जुआ संचालकों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जुए के कारण सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है तथा युवाओं में भी इसकी लत बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि अवैध जुआ संचालन पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है या फिर लाखों रुपये के इस अवैध खेल पर यूं ही पर्दा पड़ा रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close