♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मधुमक्खियों के हमले से घायल मासूमों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे विधायक भैयालाल राजवाड़े, परिजनों को बंधाया ढांढस!

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर दिखी विधायक की संवेदनशीलता, चिकित्सकों से उपचार की ली जानकारी; बोले—बच्चों के बेहतर इलाज में न हो कोई लापरवाही, हरसंभव मदद के लिए रहेंगे तत्पर

लालदास महंत कल्ला

कोरिया/बैकुंठपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल चरचा में मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले से घायल हुए स्कूली बच्चों का हालचाल जानने बैकुंठपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में उपचाररत बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विधायक ने बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति, उपचार की व्यवस्था और चिकित्सकीय सुविधाओं के संबंध में डॉक्टरों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

मासूम बच्चों के साथ हुई इस घटना को लेकर विधायक ने चिंता जाहिर की और उनके परिजनों से आत्मीयता के साथ बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों के उपचार पर विशेष ध्यान देने तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी रखने की बात कही। बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में भी उन्होंने आवश्यक जानकारी ली।

स्कूल परिसर में अचानक मधुमक्खियों ने किया था हमला

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व स्वामी आत्मानंद स्कूल चरचा के परिसर में अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। इस अप्रत्याशित घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और कई स्कूली बच्चे मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। घटना के बाद घायल बच्चों को तत्काल जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर पहुंचाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है।

मुश्किल घड़ी में बच्चों के परिवारों के साथ खड़े नजर आए विधायक

घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक भैयालाल राजवाड़े का जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जानना और परिजनों से मुलाकात करना उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। बच्चों की पीड़ा और परिजनों की चिंता को समझते हुए उन्होंने चिकित्सकों से सीधे उपचार की जानकारी ली। संकट की इस घड़ी में जनप्रतिनिधि की ऐसी आत्मीय पहल से परिजनों को भी संबल मिला।

बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। स्कूल परिसर में हुई इस घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा और परिसर की नियमित जांच की आवश्यकता को सामने ला दिया है। अब जरूरी है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्कूल प्रबंधन और संबंधित विभाग आवश्यक सावधानी बरतें, ताकि भविष्य में किसी भी बच्चे को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सम्पादक अनूप बड़ेरिया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close