♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़::नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के इस युवा चेहरे का नाम तय..मिली हरी झंडी… सर्वे में भी था एकतरफा नाम…अशोक जायसवाल के…

अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले की एक मात्र नगरपालिका सीट बैकुंठपुर और नगरपंचायत शिवपुर-चरचा के नगरीय निकाय का चुनाव दिसम्बर माह में होना है। आचार संहिता दिसम्बर की 5 तारीख तक प्रभावी होने की सम्भावना है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अध्यक्ष पद व पार्षदों के लिए अच्छे व चुनाव जीत सकने वाले योग्य प्रत्याशियों की तलाश में हैं। कांग्रेस की बजाए भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए घमासान है। वहीं दोनों ही दलों को कई वार्डो में पार्षद के लिए योग्य प्रत्याशी ही नही मिल रहे हैं। भाजपा जहां 3 दिसम्बर को सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है।
वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक जायसवाल के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से मना करने के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष व युवा चेहरा आशीष यादव के नाम पर सहमति हो गई है। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के कोरिया प्रवास के बाद आशीष यादव के नाम पर मुहर लग गई है। हालांकि इसकी अभी अधिकृत घोषणा होनी बाकी है। लेकिन आशीष यादव का नाम फाइनल हो चुका है। यही वजह है कि इकलौते आशीष ही पूरे वार्डो में डोर टू डोर जनसम्पर्क आरम्भ कर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगना आरम्भ भी कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ लोग पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल के नाम पर मंशा बना चुके थे, लेकिन उनका पूरा फोकस आगामी विधानसभा चुनाव है और वह इसके लिए गांव गांव घूम कर मेहनत भी कर रहे हैं। इसलिए उनके मना करने के बाद आशीष यादव उर्फ लल्ला के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई।
सर्वे रिपोर्ट में भी कांग्रेस के आशीष यादव पार्टी के अन्य दावेदारो से काफी आगे रहे हैं। वही भाजपा भी मानती है कि आशीष यादव के कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद भाजपा को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जानिए आशीष यादव लल्ला के बारे में-
वैसे बैकुंठपुर नगरपालिका क्षेत्र में नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव को लोग लल्ला के नाम से जानते हैं। एक फोन कॉल..वार्ड सम्बंधित सभी समस्याओं का त्वरित समाधान.. ऐसे हैं कांग्रेस नेता व नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के उपाध्यक्ष आशीष यादव जो लल्ला यादव के नाम से फेमस हैं। शहर में  अति सुंदर व आकर्षक का केंद्र बना परशुराम चौक आज शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। श्रीराम त्रिमार्ग, रामानुज मिनी स्टेडियम में शहरों की तर्ज पर हाई मास्क लाइट जो खिलाड़ियों के अलावा अब सांस्कृतिक कार्यक्रम व सरकारी आयोजनों में भी काम आ रही है। अपने खुद के वार्ड के अलावा पूरे शहर में नाली, सड़क, बिजली, पानी व साफ सफाई के अलावा हर बुनियादी समस्याओं पर बारीक नजर रख कर उसे फौरन दूर करने वाले नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव ही हैं।
 आपको बता दें कि लगातार दो बार से पार्षद रहे आशीष यादव वर्तमान में बैकुंठपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष भी हैं। आशीष यादव अपने सरल, सहज, मृदभाषी व सौम्य व्यवहार की वजह से पूरे बैकुंठपुर नगरपालिका क्षेत्र मे काफी लोकप्रिय हैं। किसी भी वार्ड की कोई समस्या हो, कोई उन्हें यदि फोन भी कर दे तो घंटे भर के भीतर ही उनकी छोटी-बड़ी सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। सोशल मीडिया इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। लोग फेसबुक में आशीष यादव के कामों की तारीफ करते नही थकते हैं।

 यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता पूरे नगर पालिका क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ गई है और उनकी इस लोकप्रियता के आगे कांग्रेस तो कांग्रेस, भाजपा में भी नपा अध्यक्ष पद के चुनाव में दूर-दूर तक टक्कर देने वाला कोई नेता नजर नहीं आ रहा है।

यदि आशीष यादव को नगर पालिका बैकुंठपुर के लिए अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया तो इसके बाद बैकुंठपुर नगरपालिका सीट कांग्रेस की झोली में जाना तय है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close