♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बैकुंठपुर में सैनिक स्कूल की स्थापना की मांग को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले भाजपा युवा नेता राहुल खटीक

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/नई दिल्ली प्रवास के दौरान बैकुंठपुर जिला कोरिया,छत्तीसगढ़ के भाजपा युवा नेता राहुल खटीक ने देश के यशस्वी रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट कर अपने गृह क्षेत्र बैकुंठपुर में सैनिक स्कूल की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई।
इस अवसर पर राहुल खटीक ने रक्षा मंत्री को बताया कि बैकुंठपुर एवं उत्तर छत्तीसगढ़ का क्षेत्र देशभक्ति, प्रतिभाशाली युवाओं और राष्ट्रसेवा की भावना से परिपूर्ण है। यदि यहां सैनिक स्कूल की स्थापना होती है तो क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा,अनुशासित वातावरण तथा भारतीय सशस्त्र बलों में करियर बनाने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इससे न केवल कोरिया जिले बल्कि पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
राहुल खटीक ने कहा कि सैनिक स्कूल की स्थापना क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने वाला ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगी। उन्होंने इस संबंध में रक्षा मंत्री के समक्ष विस्तृत जानकारी एवं औपचारिक मांग प्रस्तुत की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मांग को गंभीरतापूर्वक सुना और सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार करने का आश्वासन दिया। राहुल खटीक ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
राहुल खटीक ने कहा कि बैकुंठपुर, कोरिया जिला एवं पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के विकास तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close