♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बैकुंठपुर को मिली राहत की नई राह: उपाध्यक्ष आशीष यादव की पहल पर 7.50 लाख की लागत से होगा सड़क चौड़ीकरण, भारी वाहनों के आवागमन में मिलेगी बड़ी सुविधा

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

बैकुंठपुर। नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के उपाध्यक्ष आशीष यादव उर्फ लल्ला यादव की पहल पर वार्ड क्रमांक 06 स्थित परशुराम चौक से धौराटिकरा चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया गया है। लगभग 7.50 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह मार्ग लंबे समय से संकरा होने के कारण भारी वाहनों के आवागमन में परेशानी का कारण बना हुआ था। सड़क संकरी होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती थी और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। अब सड़क चौड़ी होने से यातायात अधिक सुगम होगा तथा स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों और व्यापारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

शहर की मुख्य सड़क के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से उठती रही है, लेकिन अब तक उस दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हो सका है। ऐसे में नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव ने क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए परशुराम चौक से धौराटिकरा चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित का महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।

Oplus_16908288

नगरवासियों का कहना है कि आशीष यादव लगातार विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका त्वरित समाधान कराने का प्रयास करते हैं। उनके मिलनसार व्यवहार, सक्रिय कार्यशैली और जनसंपर्क के कारण वे आम लोगों के बीच लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय स्तर पर आशीष यादव का नाम नगर पालिका अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में प्रमुखता से लिया जा रहा है। हालांकि इसका फैसला जनता और चुनाव प्रक्रिया करेगी, लेकिन उनकी सक्रियता और विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र में लगातार चर्चा बनी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close