♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शिवपुर-चरचा की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्ला बोल, समस्याओं के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

अनूप बड़ेरिया

कोरिया/शिवपुर-चरचा। नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नगर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस परिवार जनआंदोलन करने को बाध्य होगा।

ज्ञापन में मुख्य मार्ग की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने, सभी वार्डों की नालियों में नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने, नालियों की व्यवस्थित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा महात्मा गांधी चौक, राजीव गांधी चौक, महंत जी पार्क, अटल जी पार्क सहित नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की बंद लाइटों को चालू कराने की मांग की गई।

इसके अलावा जिन विकास कार्यों के टेंडर जारी हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू कराने तथा नगरवासियों को प्रतिदिन नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग रखी गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर की मूलभूत सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है तो कांग्रेस परिवार नगरहित में आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन की होगी।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष लाल मुनी यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम सागर यादव, सोहेल अहमद (बल्ली मोदी), जागृत कुर्रे, विक्रांत सिंह, सोनू श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, भूपेंद्र यादव, प्रीति किंडो, विजेंद्र कुमार, धर्मवीर यादव, जितेंद्र यादव, मोहम्मद सलीम अंसारी, एजाज गुड्डू, रामाधार, सोनू सहित कांग्रेस परिवार के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close