♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भगवान के समक्ष मांग ऐसा भी …. हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ कर लगा रहे गुहार… प्रदूषण की मार से सेहत की मार जल जंगल जमीन भी नहीं सुरक्षित

 

प्रदूषण को लेकर भगवान के दर पर लगा रहे गुहार

रायगढ़। उद्योगों की चिमनियों से निकलने वाला धुआं और उससे फैलता प्रदूषण शहरवासियों की परेशानी बना हुआ है। बिजली उत्पादन से उद्योग कमाई कर रहे हैं, लेकिन प्रदूषण की कीमत आम जनता अपनी सेहत और सुकून गंवाकर चुका रही है। इसी पीड़ा को अब धार्मिक आस्था और जनजागरण के जरिए आवाज दी जा रही है। रायगढ़ की समस्याओं के समाधान की कामना लेकर लगातार चौथे मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान बच्चों के बनाए पोस्टरों के जरिए प्रदूषण के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया।

रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के तत्वाधान में शहर की सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा पाठ और प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते मंगलवार को जुटमिल स्थित पुलिस थाना के पीछे श्री हनुमान मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी भाग लिया। उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ कर रायगढ़ की समस्याओं के निराकरण की प्रार्थना की।

बच्चों द्वारा बनाए आए दिलचस्प पोस्टर –
कार्यक्रम में मोहल्ले के बच्चों द्वारा तैयार किए गए स्लोगन पोस्टर जारी किए गए। पोस्टर पर लिखा संदेश बिजली बनाने वाला कमाता है, जो आम जनता को प्रदूषण खिलाता है। औद्योगिक प्रदूषण को लेकर लोगों की चिंता और नाराजगी को बयां करता है। पोस्टर के माध्यम से लोगों ने श्री हनुमान जी से शहरवासियों को प्रदूषण की समस्या से बचाने और उनकी परेशानियों का समाधान करने की प्रार्थना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close