♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरिया को स्वास्थ्य क्षेत्र में MLA भैयालाल राजवाड़े की बड़ी सौगात, ₹18.65 करोड़ की लागत से MRI मशीन स्वीकृत

लगातार पत्राचार और सार्थक प्रयासों का मिला परिणाम, अब MRI जांच के लिए मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी अंबिकापुर-बिलासपुर की दौड़

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया। जिलेवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात सामने आई है। यह सौगात स्थानीय विधायक भैयालाल राजवाड़े के सतत प्रयासों के बाद मिली है। एसईसीएल (SECL) के सीएसआर मद से करीब ₹18.65 करोड़ की लागत से MRI मशीन की स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से क्षेत्र में MRI सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विधायक भैयालाल राजवाड़े द्वारा लगातार पत्राचार और सार्थक प्रयास किए जा रहे थे, जिसके बाद यह महत्वपूर्ण स्वीकृति मिली है।

MRI मशीन की स्थापना से कोरिया जिले के स्वास्थ्य तंत्र को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। अब जिले के मरीजों को MRI जांच के लिए अंबिकापुर, बिलासपुर अथवा रायपुर जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही अत्याधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध होने से गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार की प्रक्रिया को समय पर आगे बढ़ाया जा सकेगा।

गरीब और आम मरीजों को सबसे बड़ी राहत

MRI जांच के लिए दूसरे शहरों में जाने से मरीजों और उनके परिजनों को जांच की फीस के साथ-साथ आवागमन, ठहरने और अन्य खर्चों का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ता था। कई बार आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मरीजों को जांच कराने में देरी भी होती थी।

जिले में MRI सुविधा शुरू होने के बाद आम और गरीब वर्ग के मरीजों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इससे उनका समय और पैसा दोनों बचेंगे तथा गंभीर बीमारियों की जांच में होने वाली देरी भी कम होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम

₹18.65 करोड़ की यह स्वीकृति कोरिया जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। MRI जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध होने से चिकित्सकों को मरीजों की बीमारी का अधिक सटीक आकलन करने और उपचार की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।

जिलेवासियों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति का स्वागत करते हुए इसे कोरिया के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। इस जनकल्याणकारी पहल से आने वाले समय में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

MRI मशीन की स्वीकृति को लेकर जिले में खुशी का माहौल है और इसे कोरिया के लोगों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित स्वास्थ्य सुविधा के पूरा होने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ANUP BADERIYA

 
 BAIKUNTHPUR KOREA C.G

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close