बैकुंठपुर की एमएलए श्रीमती अम्बिका सिंह को मिला एपीएल राशन कार्ड…कहा सरकार ने निभाया अपना वादा…मानस भवन में राशनकार्ड का वितरण….
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में गुरुवार को राशन कार्ड वितरण मानस भवन में किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बैकुण्ठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव को राशनकार्ड देकर राशनकार्ड वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की।
अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि अब गरीबी रेखा से ऊपर सभी वर्गों को 10 रुपये किलोग्राम राशन दिया जायेगा व प्रति सदस्य 10 किलोग्राम के हिसाब से अनाज दिया जायेगा। वहीं गरीबी रेखा के नीचे आने वालों को 1 रुपये प्रति किलोग्राम दिया जायेगा।
इस दौरान विधायक अम्बिका सिंहदेव ने कहा चुनाव पूर्व कांग्रेस ने वादा किया था कि सभी का राशनकार्ड बनेगा व एपीएल कार्ड धारकों को को भी चावल दिया जाएगा। सरकार ने अपना यह वादा भी पूरा किया।