♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अब मचेगा चुनावी घमासान… जिला व जनपद सदस्यों के क्षेत्रों का हुआ आरक्षण…कहीं खुशी कहीं गम…कई जगह एक अनार और कई बीमार वाली स्थिति…जिपं की सोनहत सीट अनारक्षित महिला होने से कइयों का समीकरण गड़बड़ाए…

 

कोरिया जिला पंचायत अजजा महिला…

जनपद बैकुण्ठपुर अजजा महिला..मनेंद्रगढ़ अजजा मुक्त…खड़गवां अजजा महिला…सोनहत अजजा महिला…भरतपुर अजजा मुक्त…

 
अनूप बड़ेरिया
 
कोरिया जिला पंचायत अजजा महिला होने के बाद जिला पंचायत सदस्य क्षेत्रों के निर्वाचन के लिए निर्धारित सीटों में 
जनकपुर (प्रथम) अनूसूचित जनजाति की महिला, के लिए आरक्षित होगी। 
 जनकपुर (द्वितीय) अनूसूचित जनजाति मुक्त
मनेन्द्रगढ (प्रथम) अनूसूचित जनजाति मुक्त
मनेन्द्रगढ (द्वितीय) अनूसूचित जनजाति महिला
सोनहत  अनारक्षित महिला 
बैकुण्ठपुर (प्रथम) अनारक्षित मुक्त
 बैकुण्ठपुर (द्वितीय) अनारक्षित मुक्त
बैकुण्ठपुर (तृतीय) अजा महिला
खड़गवां(प्रथम) अनूसूचित जनजाति महिला
खड़गवां(द्वितीय) अनूसूचित जनजाति मुक्त सीट होगी।
 
 जनपद पंचायत के अध्यक्षों के पद का आरक्षण क्रम निर्धारित किया गया। इसमें 
बैकुण्ठपुर जनपद अध्यक्ष अजजा महिला  
 मनेन्द्रगढ़ जनपद अध्यक्षअजजा मुक्त
खड़गंवा के लिए अजजा महिला
सोनहत जनपद अजजा महिला
 भरतपुर जनपद अजजा मुक्त पद का आरक्षण किया गया है।
जिले के पांचो जनपद पंचायत क्षेत्रों में निर्वाचन के लिए निर्धारित सीटों पर आरक्षण के लिए निकाले गए ड्रा के अनुसार निर्धारित आरक्षण कुछ इस प्रकार होगा। 
 
जनपद पंचायत सोनहत के  आनंदपुर सीट के लिए अनूसूचित जनजाति के महिला अभ्यर्थी उम्मीदवारी कर सकेंगे। इसी प्रकार सोनहत सीट के लिए अनूसूचित जनजाति मुक्त, कुशहा सीट अनारक्षित महिला, केशगवां अनारक्षित महिला, चंदहा अनूसूचित जनजाति महिला, पुसला  अनारक्षित मुक्त , कटगोड़ी अनूसूचित जाति मुक्त, भैंसवार  अनूसूचित जनजाति मुक्त, मझारटोला अनूसूचित जनजाति मुक्त,  दामुज  अनूसूचित जनजाति महिला हेतु आरक्षित की गई है। 
 
भरतपुर जनपद पंचायत अंतर्गत जनपद क्षेत्र बडबाही  को अनूसूचित जनजाति मुक्त निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार हरचोका अनूसूचित जनजाति महिला, डोम्हरा अनूसूचित जनजाति मुक्त, देवगढ अनूसूचित जनजाति मुक्त, भरतपुर अनारक्षित महिला, जनकपुर अनारक्षित मुक्त, भगवानपुर अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला, कंजीया अनूसूचित जाति की महिला बहरासी अनूसूचित जनजाति महिला, अक्तवार अनारक्षित मुक्त, दुधासी अनूसूचित जनजाति मुक्त,कोटाडोल अनारक्षित महिला, कमर्जी अनूसूचित जनजाति महिला, देवसील अनूसूचित जनजाति महिला रामगढ अनूसूचित जनजाति महिला, कुंवारपुर अनूसूचित जनजाति मुक्त, गढवार अनूसूचित जनजाति महिला, धोवाताल  अनूसूचित जनजाति मुक्त वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।

मनेन्द्रगढ़ के जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तय आरक्षण अनुसार अनूसूचित जनजाति वर्ग के मुक्त सीटो में तिलोखन पहाड़हंसवाही पाराडोल, कछौड कठौतिया होंगी। वहीं अनूसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए डिहुली घुटरा, खैरबना सरभोका, साल्ही, छिपछिपी,  केलुवा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए मुक्त, उजियारपुर अनारक्षित मुक्त, लालपूर अनूसूचित जाति महिला के लिए तथा पेण्ड्री और चनवारी डांड़ अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। 
 
जनपद पंचायत क्षेत्र खड़गंवा में सीटों के लिए आरक्षण का क्रम निर्धारण इस प्रकार है। यहां अनूसूचित जनजाति वर्ग के लिए कोड़ा, कटकोना, रतनपुर उधनापुर, छोटेकलुआ, सोंस, जिलीबांध सीटें तय की गई हैं। इसी प्रकार अनूसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए सलका, पैनारी, बरदर, खड़गंवा, सैंदा, जिल्दा, बडेसाल्ही और चिरमी की सीटें होगी। अनूसूचित जाति वर्ग के लिए बंजारीडांड,एक सीट महिला वर्ग के लिए तय की गई है। अनारक्षित वर्ग में महिलाओं के लिए बारी, दुबछोला और अनारक्षित मुक्त वर्ग में पोंड़ी, बैमा और तोलगा सीट होंगी।  
बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में आरक्षण के अनुसार सीटों का निर्धारण कुछ इस प्रकार होगा। अनूसूचित जनजाति मुक्त वर्ग में टेंगनी, जगतपुर, खरवत, पोटेडांड, झरनापारा, कटकोना, सीटें होंगी। वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग में महिलाओं के लिए सलका, गदबदी, सरईगहना, बुड़ार, कसरा, महोरा, चंपाझर सीटे तय की गई। साथ ही अनारक्षित महिलाओं के वर्ग में उरूमदुगा, बड़गांव, आमापारा तथा अनारक्षित मुक्त वर्ग में जूनापारा, कुडे़ली, चिरगुड़ा, सीटे होंगी। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीटों में जनकपुर और गिरजापुर महिला वर्ग के लिए कटोरा और छिंदिया अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए मुक्त श्रेणी में आरक्षित की गई हैं। खोंड महिला और पटना मुक्त सीटों को अनूसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

 


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close