♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पनिका समाज का ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित…सोनहत में होगा बड़ा सम्मेलन..

 

लाल दास महंत कल्ला

कोरिया/विगत दिनांक 28.12.2025 दिन रविवार को विकासखंड सोनहत के ग्राम पुसला में पनिका समाज का ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित किया गया,बैठक में जिला के गठन के बाद सोनहत ब्लॉक के अध्यक्ष शिवचरण चिकनजूरी के द्वारा जिला स्तरीय आयोजित बैठक में लगातार अनुपस्थिति पर समीक्षा किया गया,और सोनहत ब्लॉक में एक बड़ा सम्मेलन किए जाने का प्रस्ताव पास किया गया l बैठक में उपस्थित समाज के सामने ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा अस्वस्थ किया गया कि,अंगामी जिला कमेटी की बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराऊंगा और जिला में जो भी निर्णय होगा उसका पालन किया जाएगा,वही समीक्षा के दौरान यह भी बात आया कि,जिला कार्यकारिणी के बिना अनुमति व बगैर सूचना के समाज के कुछ लोगों के द्वारा संरक्षक और कार्यवाहक जिला अध्यक्ष पदाधिकारी बनकर समाज को दो गुटों में बांटने तथा पनिका समाज के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं l जिसको लेकर गंभीरता पूर्वक विचार किया गया, और आगामी जिला के बैठक में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई किया जाएगा,बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष के द्वारा उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए एक बड़ा संदेश दिया कि अब किसी भी हालत में पनिका समाज को बटने नहीं दिया जाएगा l बैठक में राजाराम जाता जिला अध्यक्ष पनिका समाज कोरिया,विजेंद्र सोनवानी जिला उपाध्यक्ष,राजू गोयनकर जिला उपाध्यक्ष,विजेंद्र मानिकपुरी जिला महासचिव,मायाराम वरिष्ठ सदस्य,उचित राम वरिष्ठ सदस्य,राधेश्याम ब्लॉक सचिव बिशुनपुर चर्चा, शिवचरण चिकनजूरी ब्लॉक अध्यक्ष सोनहत,शुकुल प्रसाद मरई ब्लॉक सचिव सोनहत,रवि पंडवार,दलवीर प्रसाद,रवि प्रसाद चिकनजूरी,बसंत लाल,रामसूरत,प्रयास कुमार,भोलाराम,सेन प्रताप,संतोष कुमार,नोहर लाल,कमल साईं,सुरेश कुमार,कोमल दास,भोले कुमार,वेदांती प्रसाद,ओमप्रकाश पंडवार,रामकुमार बघेल,मुंगलाल पंडवार,गौरी शंकर पंडवार,शिवचरण तंजे,मनराखन,रामकुमार बाजर, कृष्ण कुमार,मोतीलाल खंडे, उमाशंकर,वंश जीवन,नोखेलाल सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थितरहे l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close