
जनपद पंचायत के सांसद प्रतिनिधि बने राजीव प्रताप सिंह.. लोगो ने दी बधाई..
भाजपा की अहम बैठक..
दुर्गा सिंह यादव सूरजपुर
भैयाथान मंडल बीजेपी की एक अहम बैठक रखी शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसमें बीजेपी की सरगुजा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह सहित सूरजपुर व सरगुजा के कई बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक सर्वसम्मति से भैयाथान मंडल में राजीव प्रताप सिंह को सरगुजा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के द्वारा जनपद पंचायत भैयाथान का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने के बाद राजीव प्रताप सिंह का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया एवं उनको सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर सरगुजा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को भी आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान शैलेंद्र गुप्ता, सावन गोयल, शैलेष सिंह, पूजा साहू, नेहा तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
