भाजपा का धरना आज…घड़ी चौक में..छग सरकार की कुनीतियों और धान खरीदी को लेकर प्रदर्शन..
भारतीय जनता पार्टी का छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध में आज शनिवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चौक में सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन व आम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आईटी सेल प्रभारी तीरथ राजवाडे ने बताया कि इस धरना प्रदर्शन में जिला स्तर के सभी बड़े नेता शामिल होंगे उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की कुनीतियां जिसमें धान खरीदी भी शामिल है के विरोध में यह धरना प्रदर्शन एवं आम सभा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी नीतियों की वजह से हमारे किसान भाइयों को काफी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है।