
शादी के महज 21 दिनों बाद ऐसा क्या हुआ कि…नवनवेली दुल्हन ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट में…मारे शर्म के…
मुकेश मंडल ने सपनों में भी नहीं सोचा था कि शादी के बाद उसकी दुर्गति शुरू हो जाएगी। शादी को लेकर उसके मन में तरह-तरह के लड्डू फूट रहे थे। लेकिन, शादी के 21 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन ने जो हाल किया है वह शर्म से किसी को बोल भी नहीं पा रहा है।
30 जनवरी, 2020 को हुई थी मुकेश की शादी
बगोदर के नउवाडीह निवासी 22 वर्षीय मुकेश कुमार मंडल की शादी विष्णुगढ थाना क्षेत्र के ही भुताही मूरगांवों गांव की गुड़िया देवी के साथ 30 जनवरी 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। पति-पत्नी के विवाद को लेकर एक सप्ताह पूर्व एक पंचायत भी हुई थी। तीन-चार दिन पूर्व पत्नी ने अपने पति के हाथ-पैर बांध कर पिटाई भी की थी।

प्राइवेट पार्ट पर मारा ब्लेड
पत्नी-पत्नी के बीच शादी के बाद से अच्छे संबंध नहीं थे। गुरुवार सुबह तो हद हो गई। पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। प्राथमिक इलाज कर रहे पाटलावती नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. बीएम मिश्रा ने बताया कि मुकेश के प्राइवेट पार्ट को 6 लेयर में काट दिया गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है। जबकि मुकेश की पत्नी ने आरोप को निराधार बताया और कहा कि उसे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।
पति के साथ नहीं रहना चाहती पत्नी
शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। विवाद का कारण साफ नहीं है। हालांकि मुकेश का कहना है कि उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती है। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है। बगोदर पुलिस ने जख्मी मुकेश का फर्द बयान लेकर हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाने को भेज दिया है। बिष्णुगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आभार-जेएनएन
