
भाजपा नेत्री को जलाकर मारने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार… महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष.. हालत चिंताजनक.. रायपुर के डीके हॉस्पिटल में… विधायक विनय ने रेफर कराने में की थी मदद…
कोरिया जिले के चिरमिरी भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अर्चना के जलने राज का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है और आरोपी सुरेश मोहंती को गिरफ्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेत्री के कैंडल से जलने की बात बता कर उनकी बहन ने जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया था। जहां मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने पहुंचकर पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के डीजे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। बाद में पीड़िता की बहन ने विधायक को फोन पर बताया कि दबाव में यह बयान दिलवाया गया था कि अर्चना मोमबत्ती से जली है। इसकी जानकारी विधायक ने कोरिया एसपी चंद्र मोहन सिंह को दी। जिसके बाद कोरिया पुलिस कप्तान ने एक पुलिस टीम रायपुर के डीके हॉस्पिटल में भाजपा नेत्री अर्चना का बयान लेने के लिए भेजा। जहां कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने अर्चना ने बयान दिया कि सुरेश मोहंती ने उसे जलाया है। बताया जाता है कि सुरेश मोहंती प्रेम-प्रसंग और शादी की दबाव की वजह से भाजपा नेत्री को जलाकर मारने का प्रयास किया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।