
कांग्रेस ने किया मनेंद्रगढ़ की जनता का अपमान…जिम्मेदार मांगे माफी- आशीष सिंह
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मनेन्द्रगढ़ विधानसभा चुनाव के पूर्व ऐसा कहा जाता रहा है कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश के हर शहर तक पहुँच कर हर वर्गों को विश्वास में लेकर टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में घोषणा पत्र का निर्माण किया गया। जिसमें मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की बात कही गई थी। लेकिन मनेंद्रगढ़ दौरे पर आए छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व सांसद चरण दास महंत ने खुले आम कह दिया कि मनेन्द्रगढ़ अभी जिला नही बन सकता और न ही मनेन्द्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज बनेगा। टीएस बाबा घोषणा किये होंगे। लेकिन हमारी कभी भी मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाने में की प्राथमिकता नही रही है।
आशीष सिंह ने आगे कहा कि यानी कांग्रेस का घोषणा पत्र से महंत जी को कोई लेना देना नही है। इससे साबित होता है कांग्रेस की कथनी और करनी में कितना अंतर है। जहाँ एक ओर मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के नागरिक जिला बनने का सपना संजोए हुए थे कि कांग्रेस अपनी पूर्व की गलती को सुधारते हुए मनेन्द्रगढ़ जी जनता की भावना के अनुरूप जल्द जिला बनाएगी। मगर आज महंत जी ने बता दिया कि मनेन्द्रगढ़ के संदर्भ मे जो भी घोषणा पत्र में उल्लेख था वह झूठा था। आज मनेन्द्रगढ़ के नागरिक अपने आपको ठगा औऱ अपमानित महसूस कर रहे है। कांग्रेस का यह पूरा खेल मनेन्द्रगढ़ के नागरिकों का अपमान है औऱ जिम्मेदार लोगों को तुरंत मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए।