
भाजपा ने नपा चुनाव के लिए कसी कमर…प्रभारियों की नियुक्ति…देवेंद्र तिवारी होंगे..भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जीत का दावा…
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल द्वारा नगरीय निकाय चुनावों के लिये प्रभारियों की नियक्ति कर दी गयी है।

प्रदेश संगठन के निर्देश पर बैकुंठपुर नगरपालिका चुनाव हेतु देवेंद्र तिवारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रभारी एवं कीर्तिवासो पूर्व सभापति ननि चिरमिरी सह प्रभारी होंगे।
इसी प्रकार शिवपुर-चरचा में जमुना पांडेय जिला महामंत्री भाजपा,प्रभारी एवं पंकज गुप्ता जिला मंत्री भाजपा सह प्रभारी होंगे।
जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा चुनाव प्रभारियों को प्रत्येक वार्ड में टीम बनाकर बैठक एवं सम्पर्क कार्यक्रम तय करना है।श्री जायसवाल ने दावा किया है कि नगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के ताकत से जीत हासिल करेगी।