नेक पहल::रिक्शा चालकों का हुआ सम्मान… रोटी बैंक के 2 साल पूरे…गौ रक्षा वाहिनी का आयोजन…
5 February 2021
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में गौ रक्षा वाहिनी द्वारा संचालित रोटी बैंक के 2 साल पूरे होने पर आज शहर के प्रेमाबाग परिसर में गौरक्षा वाहिनी के सदस्यों द्वारा रोटी बैंक के रिक्शा चालकों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, गौरक्षा वाहिनी अध्यक्ष अनुराग दुबे, देवेंद्र तिवारी, भानु पाल, आशीष शुक्ला, सुभाष साहू, पंकज गुप्ता, संजय जायसवाल, गौ रक्षा वाहिनी के सभी सदस्य एवं देवराहा बाबा सेवा समिति की उपस्थिति में रोटी रिक्शा बैंक के चालको को इनाम एवं साल श्रीफल देकर के सम्मानित किया गया। शहर विधायक को गौ रक्षा वाहिनी के सदस्यों के द्वारा एक स्मृति चिन्ह दिया गया एवं आए हुए सभी अतिथियों का दुशाला पहना करके सम्मान किया गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे