♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दुर्ग पहुंचे वोरा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा भाजपा के कथनी व करनी में अंतर

कर्नाटक में कांग्रेस करेगी विश्वास मत हासिल-वोरा
दक्षिणापथ, दुर्ग। कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल वोरा बुधवार की दोपहर दुर्ग पहुंचे। यहां पद्मनाभपुर स्थित अपने आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होने केन्द्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा। श्री वोरा ने कर्नाटक सरकार में मचे उठापटक मसले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस विवाद को सुलझाने का अधिकार विधानसभा को दे दिया है। इसलिए विश्वास मत हासिल करने के लिए 18 जुलाई की तिथि मुर्करर की गई है। हमें विश्वास है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार विश्वास मत हासिल कर लेगी। भाजपा ऐनकेन प्रकारेण कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को कमजोर करना चाहती है। जिसकी वजह से विधायकों की खरीद फरोख्त कर सत्ता में घुसपैठ करने की साजिश रची गई है। कर्नाटक में कांग्रेस की चुनी गई सरकार है। विस में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत रहा है। ऐसे सरकार को अपदस्त करने कुटिल चाल चलकर भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करने का परिचय दिया है। भाजपा ने केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि गोवा, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल समेत 10 राज्यों की सरकार में दखलअंदाजी की है। भाजपा का अब कहना है कि गोवा के बाद मध्यप्रदेश सरकार को अपदस्त करेंगे। मध्यप्रदेश के विधायक एकजुट है। भाजपा यहां अपने को भी चाल में सफल होने वाली नहीं है। कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़े सवाल पर मोतीलाल वोरा ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी इसका फैसला करेगी। कमेटी की जल्द बैठक होनी है, लेकिन बैठक की तिथि अभी तय नही हुई है, लेकिन देश के कांग्रेसजनों को राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा है। उनसे पद पर बने रहने का लगातार आग्रह भी किया जा रहा है।


श्री वोरा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा पर देशवासियों को राष्ट्रवाद के मुद्दे पर गुमराह कर वोट हासिल करने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि परिणाम जरुर कांग्रेस के पक्ष में निराशाजनक आए है। लेकिन चुनाव में देश के 12 करोड़ लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है। यह बातें सिद्ध करती है कि अभी भी कांग्रेस लोगों के दिलों में है। श्री वोरा ने कहा कि महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा व दिल्ली में विस चुनाव होने है। यहां कांग्रेस स्थानीय मुद्दे पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। निश्चित ही कांग्रेस के पक्ष में अच्छे परिणाम आएंगे। कांग्रेस के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार के 6 महीनों के कार्यो की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे उसे पूरा किया है। जनता के अपेक्षा के अनुरुप प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। श्री वोरा ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की हित की बात करती है, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों की धान खरीदी और सूखे की स्थिति पर हीलहवाला केन्द्र सरकार की कथनी व करनी में अंतर प्रदर्शित करती है। प्रदेश सरकार के धान के समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए पर केन्द्र सरकार ने धान खरीदी से इंकार कर दिया है। प्रदेश में सूखे की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश सरकार ने सूखा जिला की रिपोर्ट केन्द्र को भेज दी है। बावजूद इस दिशा में केन्द्र सरकार का आज तक कोई जवाब नहीं आया है। जिससे छत्तीसगढ़ से पलायन का खतरा बढ़ गया है। श्री वोरा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने मिट्टी तेल का कोटा भी कम कर दिया है। यह सब करके केन्द्र सरकार क्या संदेश देना चाहती है। यह समझ से परे है। लेकिन महंगाई पर केन्द्र सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। बजट में आम आदमी के राहत की बात कही गई थी। बजट केवल आंकड़ों का मायाजाल है। आंकड़ों से गरीब वर्ग का कोई भला नहीं होने वाला है। चर्चा के दौरान विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, कांग्रेस नेता शंकरलाल ताम्रकार, सीजू एंथोनी, व्याय के सिंह, मदन जैन, लिखन साहू, राजेश शर्मा, अजय मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, प्रकाश गीते, युकां नेता संदीप वोरा, कुणाल तिवारी, अंशुल पांडेय भी मौजूद थे। चर्चा उपरांत श्री वोरा भिलाई-3 पहुंचे। यहां उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता स्व. बिंदेश्वरी देवी बघेल के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हे श्रद्धांजलि दी। इसके पहले बुधवार की सुबह श्री वोरा दिल्ली से माना एयरपोर्ट रायपुर पहुंचे थे। जहां दुर्ग व रायपुर के कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close