
शहर के सेवा भावी युवा ऐश अग्रवाल को बनाया गया भाजपा युवा मोर्चा का महामंत्री, युवा मोर्चा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से चाहने वालों में हर्ष ….पढ़े इनके बारे में
रायगढ़।
रायगढ़ शहर के युवा समाज सेवा में अपना अलग पहचान बनाने वाले ऐश अग्रवाल को भाजपा के भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई जिसमें उन्हें नगर के युवा मोर्चा के महामंत्री पद में नियुक्त किया गया है। ऐश अग्रवाल भाजपा के सदस्य के रूप में लंबे समय से काम कर रहे है खास बात ये है कि कोरोना काल मे लॉक डाउन के दौरान उनके द्वारा किये गए निःस्वार्थ सेवा भावना की चर्चा समूचे शहर में रही ऐसे सेवा भावी युवक को भाजपा द्वारा युवा मोर्चा में अहम जिम्मेदारी दीए जाने से हर्ष का माहौल है।

ऐश अग्रवाल युवा तुर्क होने के साथ एक सेवाभावी व्यक्तित्व के युवा है और राजनीति में सेवा भाव को प्राथमिकता दी जाती है अब तक संगठन के प्रति निष्ठा के साथ एक सदस्य के तौर पर अब तक काम करते आ रहे थे। अब संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद वे एक नई पारी की शुरुवात करेंगे और यहां भी वे संगठन के प्रति पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे। कहा जा रहा है कि भाजपा ने युवा मोर्चा में ऐश अग्रवाल के उनके सेवा भाव व समर्पण को देखते हुए जगह दी गई है। संगठन में महामंत्री का पद बेहद महत्वपूर्ण होता है महामंत्री का पद मिलने के बाद ऐश अग्रवाल ने संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उम्मीद से उन्हें संगठन ने उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ जवाबदेही को पूरा करूँगा। बताते चले कि लॉक डाउन के दौरान उनके सेवा भावी कार्य को लेकर जिले बड़े अधिकारी भी प्रशंसा कर चुके है यही वजह है कि अब उन्हें युवा मोर्चा के महामंत्री पद से नवाजा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम के दिशा निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक नगर अध्यक्ष नितेश शर्मा के मार्गदर्शक पर इन्हें महामंत्री पद दिया गया। इसके लिए वे सबका आभार व्यक्त किया है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ओपी चौधरी भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा गौतम अग्रवाल भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास केडिया,सुमीत शर्मा,सुजीत पांडेय भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष विनायक पटनाइक नगर अध्यक्ष मितेश शर्मा द्वारा ऐश अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।




