♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कलेक्टर के आश्वासन पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने आंदोलन स्थगित किया…..फेडरेशन की प्रांतीय निकाय रायपुर का प्रतिनिधिमंडल …तहसील कार्यालय के अंदर हमला दुर्भाग्यपूर्ण घटना ….

 

रायगढ़ ।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कार्यकारी संयोजक शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव कोषाध्यक्ष डॉ माधुरी त्रिपाठी एवं छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि तहसील कार्यालय में नायाब तहसीलदार रीडर राजस्व पियुन के साथ मारपीट के आरोपियों के गिरफ्तारी नहीं होने पर कलम बंद हड़ताल का आह्वान किया था। आह्वान पर आज समस्त कार्यालय बंद रहे तथा सभी कर्मचारी अधिकारी मिनी स्टेडियम में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किए धरना प्रदर्शन को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय निकाय रायपुर का प्रतिनिधिमंडल रायगढ़ पहुंचा प्रतिनिधि मंडल में संजय सिंह प्रांतीय संगठन सचिव संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, अजय तिवारी संभागीय संयोजक रायपुर संभाग एवं कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, पंकज पांडे अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ, मनीष सिंह प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वाहन चालक संघ शामिल थे। इसके अतिरिक्त रोहित तिवारी प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, जेपी उपाध्याय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा कोरबा, आर एल भारद्वाज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ नवगठित जिला सक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके अलावा रायगढ़ जिले के समस्त तहसीलों के कर्मचारी अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारी सदस्य भी शामिल रहे। संघ के सदस्य मिनी स्टेडियम में धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी नेताओं को कलेक्टर रायगढ़ भीम सिह साहब ने चर्चा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गौर से सुना और दोषी अधिवक्ताओं के गिरफ्तारी को जायज मांग माना उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आरोपी दूसरे अधिवक्ता की भी गिरफ्तारी हो गई है और पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वस्त किया गया है की समस्त नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय के अंदर हमला दुर्भाग्यपूर्ण घटना है मैं अपने जिले के समस्त कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध हूं और मेरे द्वारा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। चुकि आप की मांग पर कार्यवाही जारी है आज समस्त नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे इसलिए आप अपना कलम बंद हड़ताल आज यहीं पर स्थगित कर दीजिए। धरना प्रदर्शन जारी रहा इसी बीच खबर मिली की तीसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी हो गई तब कलेक्टर भीम सिंह के आश्वासन पर विश्वास करते हुए प्रांतीय कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल और जिला फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि आज आगे की जाने वाली समस्त कारवाही विशेषकर आक्रोश रैली को हम स्थगित करते हैं। यदि आश्वासन के अनुरूप समस्त आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे तो हमारा आंदोलन हम पुनः जारी कर देंगे।

आज के धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोविंद प्रधान छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि गुप्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संजीव सेठी छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रति दास महंत छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष रूपलाल सिदार छत्तीसगढ़ वाहन चालक संघ के अध्यक्ष राम कुमार चौहान छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के अध्यक्ष पीसी साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अर्जुन जायसवाल सहित फेडरेशन से संबद्ध जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष गण शामिल रहे। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ जिला शाखा रायगढ़ के प्रवक्ता एनके सिन्हा ने बताया कि हमारे संगठन ने आंदोलन स्थगित नहीं किया है।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कार्यकारी संयोजक शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की समस्त मांगों का फेडरेशन नैतिक समर्थन करता है। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा जिले के सभी कर्मचारी अधिकारी अपने नेताओं के संपर्क में रहें और जो भी स्थिति होगी उसे उन्हें अवगत कराया जाएगा। आज के आंदोलन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करने वाले सभी साथियों का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ ने आभार व्यक्त किया है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close