♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पड़िगांव पहुँचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, विकास भोय से मुलाक़ात कर दीं शुभकामनायें 

रायगढ़ -जिलें के छोटे से गाँव पड़ीगांव पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, गांव के गणेश भोय जी के घर अचानक पहुँचने से गांव के लोगो मे हर्ष का माहौल बन गया, ग्रामवासियो का जूदेव जी से मिलने का तांता लगा हुआ था, जूदेव जी गणेश भोय जी के यहाँ उनके सुपुत्र और होनहार युवक विकास भोय से मिलने पहुंचे थे हालिया दिनों में उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग के परीक्षा में प्रथम स्थान (हिंदी माध्यम) प्राप्त कर संपूर्ण रायगढ़ क्षेत्र को गौरवान्वित कर पुनः छत्तीसगढ़ का कृतिमान राष्ट्र पर स्थापित किया, प्रबल जूदेव ने उनसे मुलाकात कर सफलता तक पहुँचने वाले कठिनाइयों पर सघन चर्चा किया और विकास ने भी बताया कि एक छोटे से गांव में रहकर हिंदी माध्यम में अध्ययन कर संघ लोक सेवा आयोग का परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना कितना कठिन था, उन्होंने बताया कि सारे चुनोतियों का सामना कर समस्याओं को दूर रखकर केवल मंजिल में ही मेरी निगाहें गढ़ी रही और परिश्रम करता रहा, उन्होंने प्रबल जूदेव को बताया कि यदि आपकी परिश्रम सठीक और सशक्त मार्ग की ओर प्रशस्त है तो निश्चय ही सफलता मिलती है मैने भी परिश्रम को गुरु बनाकर इस मंजिल तक पहुंचा हुँ ।

प्रबल जूदेव ने नवयुवक श्री विकास भोय जी को बधाई एवं शुभकामनायें दिया कि अपने सद्कर्मो से देश का नाम शिखर पर स्थापित करने का आह्वान किया, विकास के घर के उनके परिजनों सहित गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के अतुलनीय कार्यकर्ता साथ रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close