♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बड़ी खबर::भाजपा नेता पर हमला…हॉस्पिटल पहुंचे देवेंद्र तिवारी ने कहा-सत्ता के नशे में मदहोश हिंसक हुए कांग्रेसी…

चंदन गुप्ता को देखने अस्पताल पहुचें जिला उपाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष चंदन गुप्ता पर मनेन्द्रगढ़ विधायक प्रतिनिधि द्वारा हमला करने के बाद उन्हें चिरमिरी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला उपाध्यक्ष भाजपा देवेन्द्र तिवारी जिला अस्पताल पहुँचकर चंदन गुप्ता से मिले उन्होंने कहा कि विधायक प्रतिनिधि द्वारा मारपीट कर बुरी तरह घायल करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

देवेंद्र तिवारी ने कहा सत्ता के नशे में मदहोश कांग्रेसी हिंसक हो गए हैं,जिन्हें लोकतंत्र में विरोध बर्दास्त नहीं हो रहा है और विपक्षी कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने के लिए उन पर हमले कर रहे हैं।
मनेन्द्रगढ़ विधायक को इस मामले में जनता के समक्ष अपना स्पष्टीकरण देने के लिए सामने आना चाहिए।
इस प्रकरण पर प्रशासन को सख्त कार्यवाही करने के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देश देना चाहिए। जिला अस्पताल में पार्षद अनिल खटीक,भाजयुमो नेता शारदा गुप्ता, सतेंद्र राजवाड़े, रोशन राजवाड़े अभिषेक साहू सहित चंदन गुप्ता के परिजन मौजूद हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने मष्तिष्क में चोट की जानकारी दी है। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर से रेफर किया जा सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close