♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

हिंडाल्को का सामरी बॉक्साइट माइंस सस्टेनबल माइनिंग का नायाब मिसाल… 2 हेक्टेयर जमीन में शुरू हुआ सामरी टी प्रोजेक्ट …. ले रहा आकार …मिली 5 स्टार रेटिंग

 

• सामरी बायो पार्क प्रोजेक्ट 1.8 हेक्टेयर जमीन पर ले रहा आकार
• सामरी माइंस को शानदार काम के लिए मिली 5 स्टार रेटिंग
• मिला टाटा स्टील अवार्ट फोर सस्टेनिबल माइनिंग
कुसमी (सामरी)। यदि आपको उस जगह पर ले जाया जाए जहां बॉक्साइट की माइनिंग की गई हो, तो आपके मन में उस जगह का कैसा भौगोलिक चित्र बनेगा ? संभवत आपके मन में लाल ऊबड़-खबाड़ जमीन, गहरी खाई, चारों ओर उड़ती धूल और एक बेतरतीब जमीन के ऐसे टुकड़े की तस्वीर बन रही होगी । लेकिन यदि आपको हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सामरी बॉक्साइट माइंस स्थित जमीन के उस टुकड़े पर ले चला जाए जहां माइनिंग की जा चुकी है तो आपको इस बात का विश्वास करना मुश्किल हो जाएगा कि जमीन के इस हिस्से पर माइनिंग की गई है। क्योंकि आपका सामना बायो डाइवर्सटी पार्क, आदित्य उपवन और टी गार्डन से होगा।


आदित्य बिड़ला समहू की मेटल फ्लैगशिप हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड छत्त्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिलांतर्गत सामरी बॉक्साइट माइंस में सस्टेनबल माइनिंग की एक अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। कंपनी द्वारा जमीन के उस टुकड़े पर जहां माइनिंग की जा चुकी है, वहां कई महत्वकांक्षी परियोजनाएं शुरू की गई हैं जो पूरे माइनिंग क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
कंपनी द्वारा 2 हेक्टेयर भूमि पर सामरी टी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है जहां 16000 चाय के पौधे रोपे गए हैं।

लक्ष्य रखा गया है कि 2026 तक यह पूरे इलाके में एक चाय के बगान के रूप में पूरी तरह विकसित हो जाए और इससे आस पास के स्थानीय लोगों को रोज़गार मिल सके। इस काम में कंपनी द्वारा दो स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को लगाया है। 2.6 हेक्टेयर भूमि पर ही जहां माइनिंग की जा चुकी है कंपनी द्वारा आदित्य उद्यान नामक एक पार्क का भी निर्माण किया गया है जो स्थानीय लोगों , बच्चों और सामरी आने वालों के लिए प्रकृति के गोद में समय बिताने का एक केंद्र बना हुआ है। माइनिंग टूरीज्म के क्षेत्र में पूरे इलाके में एक महत्वपूर्ण योगदना करने के उद्देश्य से माइनिंग हो चुकी 1.8 हेक्टेयर भूमि में एक बायो पार्क विकसित किया जा रहा है। इस बारे में हिंडाल्को बॉक्साइट वर्टिकल के प्रमुख बिजेश झा ने बताया कि कंपनी लागातार गुणवत्तापूर्ण माइनिंग के साथ -साथ समाज को वापस देने की दिशा में सतत प्रयत्नशील है। हिंडाल्को में हम सस्टेनबल माइनिंग के पक्षधर हैं और हमारा उद्देश्य और लक्ष्य है कि माइनिंग करने के बाद जमीन को इतना उपयोगी बनाया जाए जो स्थानीय लोगों के लिए पूर्णतया उपयोगी हो।


सस्टेनबल माइनिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिंडाल्को के सामरी बॉक्साइट माइंस को बीते महीने दो प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2021-22 में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए गए हैं। खान मंत्रालय और भारतीय खान ब्यूरो द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए सामरी बॉक्साइट खानों को स्थायी खदान प्रबंधन के लिए पांच सितारा रेटिंग से सम्मानित किया गया है। हिंडाल्को की सामरी यूनिट को जैव विविधता संरक्षण और टिकाऊ खनन की दिशा में अपने प्रयासों के लिए FIMI अवार्ड – 2021-22 के तहत सस्टेनेबल माइनिंग के लिए टाटा स्टील अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close