
कांग्रेस के 139 वे स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस की मिशन 2024 का आगाज ….. नागपुर से होगा शुरुवात … हजारों कांग्रेसी करेंगे शिरकत … जिला कांग्रेस ने दी ये जानकारी
रायगढ़ । 28 दिसंबर को कांग्रेस हर वर्ष कांग्रेस स्थापना दिवस दिवस के तौर पर मनाती चली आ रही है। इस वर्ष का स्थापना दिवस समारोह कुछ खास है आसन्न लोक सभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अपने 139 वें स्थापना दिवस पर नागपुर में एक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन करने जा रही है और इस दिन से मिशन 2024 का आगाज भी करेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस के 139 वे स्थापनंदिवस के मौके पर नागपुर आयोजित राष्ट्रीय रैली को लेकर जानकारी दी गई। कांग्रेस की ओर से संजय देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसंबर को नागपुर में देश भर से कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे। और राष्ट्रीय स्तर की एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। जहां देश भर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होगा। रायगढ़ जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी नागपुर जायेंगें। जिला कांग्रेस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नागपुर में आयोजित रैली देश की राजनीति में परिवर्तन का शंखनाद होगा। प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना 1985 से ही जनता के लिए जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है और वर्तमान में भाजपा शासन काल में बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले भाजपा सरकार की विफलता और संविधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर हमला के विरोध में यह रैली आम आदमी की आवाज होगी।
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा की जनसमस्याओं को लेकर मुखर हैं हम जनता की आवाज बने रहेंगे और आगामी लोक सभा चुनाव 2024 में बदलाव को लेकर तैयार हैं।