
टोल प्लाजा में लूट और पूछने पर दिखाते हैं दबंगई …. बना लूट का अड्डा …24 घंटे में अंदर आने जाने पर रिटर्न में भी टोल टैक्स …. जनता के साथ खिलवाड़…… रिटर्न होने पर भी वाहन की फोटो स्कैन कर काट ले रहे पैसे
रायगढ़। टोल प्लाजा में इन दिनों नियमो में बदलाव किए जाने से आम जनता लूट का शिकार बन रही है। अब तक टोल प्लाजा में वाहनों पर 24 घंटे में रिटर्न पर कोई टैक्स नहीं लिया जाता था किंतु अब घंटे भर में भी वापस लौटने पर आपकी जेब से पैसा निकलवा लिया जा रहा है। इतना ही इसके नाम पर टोल प्लाजा कर्मचारी लठैतो की तर्ज पर गुंडई और दबंगई दिखा कर टोल टैक्स वसूलते दिखाई दे रहे हैं।
रायगढ़ ओडिशा हाइवे पर झलमला के पास स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारी जमकर गुंडई और दबंगई के साथ टोल टैक्स वसूलते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है की टोल प्लाजा में इन दिनों नियमो में बदलाव कर दिया गया है आप एक बार टोल टैक्स देकर आधे घंटे के बाद भी लौटते हैं तो आपको फिर से टोल टैक्स देना पड़ेगा। यदि आप देने से इंकार करते हुए वापस लौट कर दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करते हैं तो भी टोल प्लाजा कर्मचारी वाहन की फोटो स्कैन कर टोल टैक्स काट ले रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया एक कार वाहन मालिक बीते दिवस झालमला होते हुए लारा गया वही घंटे भर बाद जब वापस लौटा तो पुनः टैक्स लेने की बात कही गई वाहन मालिक द्वारा ऐसा क्यों पूछने पर टोल प्लाजा के कर्मचारी ने जमकर अपना धौंस दिखाया यहां तक की ऐसी गुंडागर्दी टोलकर्मी के किए जाने पर वाहन मालिक जब वाहन को बैक कर दूसरे रास्ते का रुख किया तब टोल प्लाजा कर्मचारी द्वारा वाहन की फोटो स्कैन कर टैक्स काट लिया। इससे वाहन मालिक भी अचरज में पड़ गया। उसने कर्मचारी से टैक्स न देने की बात कही जिस पर कर्मचारी के द्वारा वाहन स्वामी के साथ जमकर हुज्जतबाजी किया और उसके साथ जमकर दबंगई दिखाई।

इससे जाहिर है की जब एक के साथ ऐसा हुवा है तब यहां से रोजाना ऐसे हजारों वाहन चालकों / स्वामियों के साथ होता होगा। समानयतः लोग हुज्जत बाजी से बचने के लिए टोल टैक्स तो दे देते हैं लेकिन यह आम जनता के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जनता के पॉकेट से सीधे पैसे निकलवाए जाए रहे हैं। पूर्व में टोल नाका पर 24 घंटे तक मान्य होता था किंतु अब 24 घंटे का नियम शिथिल कर दिया गया है आप 10 मिनट के बाद भी उसी मार्ग से वापस लौटते है तो आपकी जेब से पैसे टोल प्लाजा में निकाल लिया जाता है। जानकारों से जब संबंध में चर्चा किया गया तो उन्होंने बताया की यह आम जनता के साथ धोखा और छल के जैसा है। टोल प्लाजा कर्मचारी इस नियम का बेजा फायदा भी उठा रहे है और जमकर दबंगई कर वसूली कर रहे हैं। इससे आम जनता परेशान भी है किंतु आवाज उठाने वाला कोई नहीं है जिसका खामियाजा ये हो रहा है की लोग लूटे जा रहे हैं। खास बात ये है कि इस टोल प्लाजा में महिला कर्मचारी होने की वजह से वाहन मालिक/चालक बेवजह उलझने से भी कतराते है उन्हे इस बात का डर सताता है की ये महिला कर्मचारी उन पर न किए गए बात पर भी कहीं उलटा सीधा एफआईआर न करा दें जिसका यहां के कर्मचारी और टोल प्लाजा ठेकेदार बेजा फायदा भी उठा रहे हैं।