♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

एमसीबी फेडरेशन के जिला संयोजक गोपाल सिंह का निधन, मनेंद्रगढ़ में कर्मचारियों-शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

लालदास महंत
मनेंद्रगढ़ । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, एमसीबी जिले के जिला संयोजक एवं शिक्षा जगत के समर्पित व्यक्तित्व श्री गोपाल सिंह का लंबी बीमारी (कैंसर) के बाद शनिवार, 28 फरवरी को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले के कर्मचारी जगत और शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय गोपाल सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलबहरा में व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे न केवल एक कुशल शिक्षक थे, बल्कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले कर्मठ नेता के रूप में भी जाने जाते थे। फेडरेशन के जिला संयोजक के रूप में उन्होंने जिले के कर्मचारियों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज आयोजित की गई शोक सभा
स्वर्गीय गोपाल सिंह की स्मृति में शनिवार, 7 मार्च 2026 को मनेंद्रगढ़ स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (पानी की टंकी के सामने) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला सहसंयोजक गोपाल प्रसाद बुनकर ने बताया कि शोक सभा में जिले के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य, प्राचार्य, व्यायाम शिक्षक तथा बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर कोरिया जिले के फेडरेशन पदाधिकारी जिला संयोजक डॉ. आर.एस. चंदे, संरक्षक शंकर सुवन मिश्रा, राजेंद्र सिंह दद्दा, जिला महासचिव विश्वास भगत तथा वाहन चालक संघ के जिला अध्यक्ष जमुना राजवाड़े सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
फेडरेशन के साथियों ने उनके निधन को कर्मचारी जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close