♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जस गीत ‘मोला कोरा में खेला दे’ बना डिजिटल सनसनी… छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिली नई ऊर्जा….लगातार बढ़ते व्यूज और वायरल ट्रेंड ने बढ़ाया कलाकारों का हौसला…. नवरात्रि में बन सकता है सबसे बड़ा भक्ति हिट

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है और इसका श्रेय जाता है तेजी से वायरल हो रहे जस गीत ‘मोला कोरा में खेला दे’ को। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स ने न सिर्फ इस गीत को सुपरहिट बना दिया है, बल्कि यह संकेत भी दे दिया है कि यह प्रोजेक्ट आगे चलकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक बड़े मनोरंजन ब्रांड के रूप में उभर सकता है।

 

चैत्र नवरात्रि से ठीक पहले रिलीज हुआ यह गीत दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रहा है। यूट्यूब चैनल ए ई सिनेमा की पहली पेशकश होने के बावजूद इसे जिस तरह का प्यार मिल रहा है, वह इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक संकेत है। लगातार बढ़ते व्यूज और शेयरिंग ने कलाकारों और पूरी टीम के हौसले को नई ऊंचाई दी है।

वीडियो में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता तरुण बघेल ने अपनी सहज और भावपूर्ण अदाकारी से गहरी छाप छोड़ी है। वहीं, अभिनेत्री सोना चौहान की सशक्त स्क्रीन प्रेजेंस और जीवंत अभिनय ने गीत को और आकर्षक बना दिया है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों को खासा पसंद आ रही है, जो इस गाने की सफलता का एक बड़ा कारण बन रही है।

गीत के बोल डुलामणि देवांगन ने लिखे हैं, जो सीधे श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ते हैं। जस गीत सम्राट कुमार गब्बर की मधुर आवाज ने इसे भक्ति रस से सराबोर कर दिया है, वहीं म्यूजिक डायरेक्टर अमित प्रधान के संगीत संयोजन ने इसे और प्रभावशाली बना दिया है।

निर्माता संजय अग्रवाल और आकाश अग्रवाल ने इस प्रोजेक्ट को भव्यता देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। निर्देशक राजेंद्र तिवारी और सहयोगी मुकेश चतुर्वेदी के निर्देशन में तैयार इस गीत की शूटिंग रायगढ़ और मां चंद्रहासिनी की पावन नगरी चंद्रपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर की गई है, जिसे घनश्याम आदित्य की शानदार सिनेमैटोग्राफी ने जीवंत बना दिया है।

जिस तेजी से ‘मोला कोरा में खेला दे’ लोकप्रिय हो रहा है, उससे साफ है कि आने वाले चैत्र नवरात्रि में यह गीत हर मंदिर, पंडाल और भक्तों की जुबान पर छाया रहेगा। भक्ति और मनोरंजन का यह अनूठा संगम छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक नई दिशा और संभावनाओं का द्वार खोलता नजर आ रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close