♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

श्री श्री आनन्दमूर्ति जन्मोत्सव आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल ने मुफ्त हेल्थ कैंप लगाया …ग्राम आमापाली में लगा चिकित्सा शिविर 100 लोगों ने कराया अपना उपचार

 

 

 

 

रायगढ़

 

आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के प्रवर्तक श्री श्री आनन्दमूर्ति के 105 वें जन्मोत्सव के अवसर पर आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की रायगढ़ शाखा द्वारा द्वारा ग्राम आमापाली, विकास खण्ड पुसौर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका करीब 100 लोगों ने लाभ उठाया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्री आनन्दमूर्ति के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती भाग्यवती डोल नारायण पटेल , जन प्रतिनिधि श्री डोल नारायण पटेल , जिला चिकित्सालय रायगढ़ के सिविल सर्जन डॉक्टर दिनेश पटेल, नाक काल एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश पटेल, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के कम्युनिटी हेल्थ से डॉक्टर वेद प्रधान, डेंटिस्ट डॉक्टर विवेक प्रधान, फार्मासिस्ट महेंद्र जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य अतिथि मोटिवेशनल स्पीकर रामचंद्र शर्मा , के आई टी कॉलेज से अजय पटेल, भारतीय जीवन बीमा विभाग से प्रशांत ठाकुर और जिला समन्वयक केदारनाथ प्रधान, सेवा निवृत प्राचार्या सरला साहा, सेवा निवृत मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री ललित साहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गौतम प्रधान ने किया। उन्होंने श्री श्री आनन्दमूर्ति के दर्शन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन वहीं सफल है जो समाज की भलाई के लिए जिया जाए। उन्होंने बताया कि आनन्द मार्ग प्रचारक संघ आज विश्व के 180 से अधिक देशों में नवमानवतावाद, योगिक चिकित्सा, प्रभात संगीत और अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा कर रहा है।

मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श और दवा वितरित की गई | शिविर में लगभग 100 महिला, पुरुष और बच्चों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और दवाएं वितरित की गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में खितिभूषण गुप्ता, गीता गुप्ता, मनोरंजन नायक, अनीता नायक, श्रीमती माधुरी गुप्ता,  गौतम प्रधान, श्रीमती धरित्री प्रधान,  अरुण प्रधान, श्रीमती रंजीता प्रधान, सुश्री सुनैना प्रधान,  रमेश गुप्ता, भारतीय रेल रायगढ़ से  राजेश आनन्द, भारतीय स्टेट बैंक लीड शाखा रायगढ़ से  रंजीत आनन्द, केआईटी कॉलेज रायगढ़ से  अजय पटेल और भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ विकास अधिकारी  प्रशांत सिंह ठाकुर सहित ग्राम के  खुशीलाल गुप्ता,  विष्णुदेव गुप्ता, श्रीमती सुषमा गुप्ता, श्रीमती चंपा गुप्ता, अनीश गुप्ता, सुमित गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता का विशेष सहयोग रहा विशेष सहयोग रहा।

आनन्द मार्ग प्रचारक संघ की रायगढ़ भुक्ति के भुक्ति प्रधान जनरल गौतम प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी श्री खुशीलाल गुप्ता तथा ग्रामवासियों का आभार जताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close