♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरिया पुलिस की बड़ी सफलता: मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 06 चोरी की बाइक बरामद,खण्डहर में छिपा के रखी..

 

अनूप बड़ेरिया

जिला कोरिया के थाना सोनहत पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 06 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 जून 2026 को थाना सोनहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अंगवाही का एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर संदिग्ध व्यक्ति को थाना बुलाकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपी बृज कपूर ने स्वीकार किया कि उसने चोरी की गई मोटरसाइकिलों को ग्राम केशगवां के जंगल में स्थित एक खंडहरनुमा भवन में छिपाकर रखा है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 06 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद वाहनों में एचएफ डीलक्स, हीरो स्प्लेंडर और बजाज सीटी-100 सहित अन्य मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक कोरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा शाह चौबे तथा एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी सोनहत विनोद पासवान, उप निरीक्षक राजाराम राठिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक धलेन्द्र प्रसाद भारती, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता तथा आरक्षक सुरेश कुमार यादव, शंकर सुमन तिवारी, केशव सोनवानी एवं निखिलेश राजवाड़े सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सोनहत पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है। वहीं चोरी की घटनाओं से प्रभावित वाहन स्वामियों ने भी राहत और संतोष व्यक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close