♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

योग दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की तस्वीर पर सियासत तेज, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने उठाए सवाल

अनूप बड़ेरिया
एमसीबी/बैकुंठपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की एक तस्वीर को लेकर जिले की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की एक तस्वीर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें वह योगासन करते हुए भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल फूल की आकृति के ऊपर पैर रखे दिखाई दे रही हैं।
इस तस्वीर को लेकर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भाजपा और मंत्री पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस कमल फूल के चुनाव चिन्ह ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया, उसी कमल के ऊपर पैर रखकर योग करना क्या उचित है?

Oplus_16908288

गुलाब कमरो ने कहा कि यदि इसी प्रकार की तस्वीर किसी विपक्षी नेता की होती, तो भाजपा के नेता और समर्थक इसे भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का अपमान बताकर बड़ा मुद्दा बना देते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दोहरे मापदंड अपनाती है और अपने नेताओं के मामलों में चुप्पी साध लेती है।
पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्कार, सम्मान और सांस्कृतिक मूल्यों की बात केवल भाषणों और मंचों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि नेताओं के आचरण में भी दिखाई देनी चाहिए।
वहीं इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे योग कार्यक्रम के दौरान अनजाने में हुई स्थिति बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे भाजपा के चुनाव चिन्ह के प्रति असम्मान के रूप में देख रहे हैं।
फिलहाल इस मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े या भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक गलियारों में इस तस्वीर को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close