♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विकास केडिया की उपस्थिति में फटहामुड़ा में मातृशक्तियों ने थामा भाजपा का दामन …..जन विश्वास का प्रतीक …विचारधारा सेवा और विकास को समर्पित ..

 

 

 

​रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के प्रति जन-विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

इसी क्रम में, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा रायगढ़ के फटहामुड़ा क्षेत्र में एक विशेष सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय मातृशक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

​इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी मातृशक्तियों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी परिवार में उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मातृशक्तियों का अभिनंदन किया।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री विकास केडिया ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सदैव सेवा और विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प और मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर अग्रसर है, जिससे प्रभावित होकर आज बड़ी संख्या में बहनें पार्टी से जुड़ रही हैं।

​इस अवसर पर चक्रधर जुटमिल मंडल के अध्यक्ष शैलेश माली, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण सिंह, पार्षद श्रीमती त्रिनिशा चौहान, आईटी सेल के जिला सहसंयोजक प्रशांत सिंह ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मेहरून निशा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आशिया बानो, जिला मंत्री रितेश जैन, युवा नेता पप्पू यादव, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी लक्की देवांगन, वरिष्ठ कार्यकर्ता  पुखराम श्रीवास,महिला नेत्री श्रीमती रुक्मणी चौहान सहित वार्ड के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

​भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि मातृशक्तियों के इस जुड़ाव से संगठन और अधिक सशक्त होगा और ‘विकसित भारत’ व ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण का संकल्प और मजबूती से धरातल पर उतरेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close