
श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन पारदर्शी जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर,अयोध्या में सामने आए कथित चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।
जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मंदिर में चढ़ावे के संबंध में सामने आए आरोप अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी धर्म या आस्था का नहीं,बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता का विषय है। यदि श्रद्धालुओं के चढ़ावे में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस पूरे मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने में विफल रही है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद,सुरेंद्र तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े,आशीष यादव,सुरेश सिंह,अजीत लकड़ा,अजय सिंह,गणेश राजवाड़े,भूपेंद्र यादव,रवि राजवाड़े,संगीता राजवाड़े,देव नारायण कुशवाहा,राजू भगत,चंद्र प्रकाश राजवाड़े,रामाधार टोप्पो,धीरज सिंह,आशीष डबरे,अनिल सिंह,रामकृष साहू,दीपक गुप्ता,अंकित गुप्ता,धीरज शिवहरे,शशि मांझी, विक्रांत सिंह,अजय साहू,अभिषेक दुबे,संत राजवाड़े,स्वतंत्रता महोबिया,संतोष सूर्यवशी,प्रदीप राजवाड़े,खुशीराम राजवाड़े,असद, अजय कुमार चैरवा,सहित अनेकों कांग्रेसजन भारी संख्या में मौजूद रहे।




